आज के युग में कई लोग खेती-बाड़ी को कम आंकते है लेकिन वहीं कई लोग तरह-तरह के फल, सब्जियों तथा अनाजों का उत्पादन कर रहे हैं तथा उससे अच्छी-खासी कमाई भी कर रहे हैं। एक ऐसे हीं किसान हैं भवरपाल सिंह।
इन्होंने आलू की खेती कर के नाम और पैसा दोनों खूब कमाया है। आईए जानते है उनके बारे मे…
अमरपाल सिंह उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के सरसौल ब्लॉक के महुआ गांव के रहने वाले हैं। वे वर्ष 1987 में इलाहाबाद से विधि स्नातक करने के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी करने लगे।
उसके बाद वर्ष 1992 में वापस वह गांव आ गए तथा खेती-बाड़ी का कार्य करने लगे। उस वक्त से अभी तक वह खेती करते आ रहे हैं।
भवरपाल सिंह को नरेंद्र सिंह तोमर ने सर्वश्रेष्ठ आलू किसान के पुरस्कार से सम्मानित किया है। इसके अलावा उन्हें धान, गेहूं तथा मिर्च की खेती के लिए भी कई जिला स्तरीय पुरस्कार भी मिल चुके हैं।
वह बताते हैं कि उन्हें पहले भी कई बार सम्मानित किया गया था लेकिन यदि उनके गौरवपूर्ण दिन की बात किया जाए तो अक्तूबर, वर्ष 2013 को वर्तमान प्रधानमंत्री तथा गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 500 जिलों के 500 किसानों में से उनकों सम्मानित किया।
वह दिन भवरपाल के लिए सबसे खुशी का दिन था।