बिहारवासी के लिए खुशखबरी – बिहार में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल जानिये क्या है पेट्रोल-डीजल की ताजा भाव?

बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है जी हाँ दोस्तों आपको बता दूँ कि बिहार में एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है | जानकारी के मुताबिक बिहार के भागलपुर, मुजफ्फरपुर और किशनगंज समेत अन्य जिलों में 13 जुलाई 2022 को पेट्रोल और डीजल सस्ता हो गया है। हालांकि राजधानी पटना, गया और पूर्णिया जैसे कुछ शहरों में तेल की कीमतों में हल्का इजाफा हुआ है।

वहीँ इसके अलावा किशनगंज, सासाराम, मधेपुरा, अरवल, दरभंगा, मोतिहारी, जहानाबाद, नालंदा, छपरा और हाजीपुर में भी तेल के दाम बुधवार को कम हो गए। राजधानी पटना समेत कुछ शहरों में गुरुवार को तेल के दामों में हल्का इजाफा देखने को मिला। पटना में पेट्रोल 8 पैसे और डीजल 7 पैसे प्रति लीटर की दर से महंगा हो गया।

पूर्णिया में भी पेट्रोल के दाम में 20 पैसे और डीजल में 18 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। गया में तेल 2 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। हालांकि इससे आम जनता को कुछ खास फर्क नहीं पड़ने वाला है। इसके अलावा बांका, गोपालगंज, शिवहर और सीतामढ़ी जैसे जिलों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली।

  • अररिया 109.15 95.80
  • अरवल 107.88 94.63
  • औरंगाबाद 108.75 95.45
  • बांका 108.68 95.36
  • बेगूसराय 107.05 93.83
  • भागलपुर 108.28 94.99
  • भोजपुर 107.89 94.65
  • बक्सर 108.55 95.27
  • दरभंगा 107.83 94.57
  • पू. चंपारण 108.69 95.39
  • गया 108.36 95.08
  • गोपालगंज 108.92 95.61
  • जहानाबाद 107.80 94.56
  • जमुई 108.96 95.65
  • कैमूर 109.28 95.95
  • कटिहार 108.91 95.58
  • खगड़िया 107.41 94.18
  • किशनगंज 109.50 96.13
  • लखीसराय 108.88 95.57
  • मधेपुरा 107.89 94.63
  • मधुबनी 108.52 95.21
  • मुंगेर 108.82 95.50
  • मुजफ्फरपुर 108.22 95.93
  • नालंदा 107.98 94.72
  • नवादा 108.14 94.88
  • पटना 107.62 94.39
  • पूर्णिया 108.72 95.40
  • रोहतास 108.39 95.11
  • सहरसा 108.02 94.75
  • समस्तीपुर 107.48 94.24
  • सारण 107.90 94.65
  • सीवान 108.37 94.09
  • शेखपुरा 108.42 95.14
  • शिवहर 108.72 95.40
  • सीतामढ़ी 108.76 95.43
  • सुपौल 108.64 95.32
  • वैशाली 107.75 94.49
  • प. चंपारण 109.49 96.14