टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ईशान किशन पर इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के ऑक्शन में सबसे अधिक बोली लगी। अंत में मुंबई इंडियंस ने सबसे अधिक बोली लगाकर ईशान किशन को अपने खेमे में शामिल कर लिया। आईपीएल 2022 में ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसी के साथ ईशान किशन भारत में सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।

ईशान किशन की कमाई 

आपके जानकारी के लिए बता दे की भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन सालाना सात करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हैं। वहीं करीब 50 लाख रुपये महीना कमाते हैं। साल 2016 आईपीएल में ईशान किशन को 3.50 लाख में खरीदा गया था। 2018 में मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को 6.20 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके बाद इसी कीमत पर लगातार तीन साल तक बने रहने के बाद इस साल 2022 में ईशान किशन की कीमत बढ़कर 15.25 करोड़ रुपए हो गई।

ईशान किशन की कार कलेक्शन 

बताया जा रहा है की कई भारतीय खिलाड़ियों की तरह ही ईशान किशन को भी लग्जरी और महंगी कारों का शौक है। हालांकि अभी उनका कार कलेक्शन छोटा है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास कुछ बेहतरीन कारें हैं।

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 5 years.