बिहार वासियों को अब जल्द ही गर्मी से राहत मिलने की उमीद है उत्तर बिहार में अगले एक-दो दिनों के बाद हल्की वर्षा होगी। एक-दो स्थानों पर मध्यम वर्षा भी हो सकती है। यह कहना है मौसम विभाग का। मंगलवार को अगले 12 जून तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में यह बात कही गई है। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल बादल छाये रह सकते हैं।
जानकारों की माने तो बिहार में अगले 12 से 24 घंटे तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। उसके बाद मानसून के आगमन की संभावना के कारण वर्षा की संभावना में वृद्धि होगी। इसके प्रभाव से उत्तर बिहार के जिलों में अधिकतर स्थानों पर हल्की वर्षा होने का अनुमान है। एक-दो स्थानों पर मध्यम वर्षा भी हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस अवधि में अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
आपको बता दे की सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 80 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है। किसानों के लिए जारी समसामयिक सुझाव में कहा गया है कि मध्यम अवधि के धान की किस्मों को बीजस्थली में गिराने का काम करें।