अभी के समय में बेरोजगारी का क्या हाल है इस बात के बारे में नौजवानों को कुछ भी बताने की जरूरत नहीं है। वो सब जानते हैं, क्योंकि उनके साथ ऐसा हो रहा है। वो भुगत रहे हैं। लेकिन इसी बीच कुछ युवा तो हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहते हैं जबकि कुछ नया करने की उम्मीद के साथ आगे बढ़ते हैं। खास बात यह है की बिहार के पटना की रहने वाली प्रियंका गुप्ता (Priyanka Gupta) की कहानी कुछ ऐसी ही है। वो नया करने के साथ-साथ लोगों को भी नया करने के प्रति प्रेरित कर रही हैं।
आपको बता दे की ग्रेजुएट चाय वाली के साहस और लगन को देखते हुए अब उनके तरफ बड़े बड़े सुपरस्टार भी उनके मेहनत और लगन से प्रभावित हो रहे हैं। खास बात यह है की पिछले दिनों भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने ग्रेजुएट चाय वाली से मिलने पहुंची अक्षरा सिंह को देखने चाय की दुकान पर भीड़ लग गई एक तरफ लोग सेल्फी लेने के लिए लाइन में लगे थे। दूसरी ओर भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह प्रियंका यानी कि ग्रेजुएट चाय वाली से बात की अक्षरा सिंह में हौसला बढ़ाया और खूब उनकी तारीफ की।
जैसा की आप सब देख सकते है की भोजपुरी सुपर स्टार अक्षरा सिंह अपने हाथों में एक कप चाय भी ली और चुस्की लेते हुए प्रियंका से बात करती रही अक्षरा सिंह चाय के बदले प्रियंका को ₹2100 देने लगी। हालांकि प्रियंका ने उस पैसे को लेने से इंकार कर रही थी लेकिन अक्षरा सिंह ने कहा कि यह आशीर्वाद है। फिर प्रियंका ने उस पैसे को स्वीकारा। उधर अक्षरा सिंह ने कहा कि बिहार की लड़कियां बल्कि हर लड़कियों को इतना भरोसा रखना चाहिए और इतना ही डट कर अपने आप के लिए खड़े भी होना चाहिए।