बिहार में खेती बारी को लेकर आए दिन बहुत सारी समस्याओ का सामना करना पड़ता है. खास बात यह है की इसी को लेकर बिहार की नीतीश सरकार ने 30 अप्रैल को राज्य वासियों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है | बता दे की शनिवार को बिहार के पूर्णिया जिला पंहुचे मुख्यमंत्री नितीश कुमार और वहां बिहार के पहले इथेनॉल प्लांट की स्थापना की गई है। जिले के परोड़ा में 105 करोड़ की लागत से तैयार एथेनॉल प्लांट का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया। सीएम के साथ बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन भी उद्घाटन समारोह में शामिल थे।
आपको बता दे की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में इथेनॉल का यह पहला प्लांट है। इसके बाद जगहों पर भी जल्द ही इथेनॉल प्लांट लगाया जाएगा। इस प्लांट से प्रति दिन 65 हजार लीट इथेनॉल का उत्पादन किया जाएगी। प्लांट का 7 लाख किसानों को फायदा होगा।
खास बात यह है की इसको लेकर उन्होंने कहा कि बिहार में तेजी से उद्योग का विस्तार हो रहा है। सीएम ने 15 एकड़ में फैले प्लांट का निरीक्षण किया। करीब एक घंटे रुकने के बाद वह पटना के लिए रवाना हो गए। इस दौरान खाद्य मंत्री लेसी सिंह सांसद संतोष कुशवाहा विधायक विजय खेमका समेत कई अन्य मौजूद थे।