प्लास्टिक से हुए प्रदूषण के कारण आज प्लास्टिक को सभी जीवों के लिए दुश्मन माना जा रहा है।
जिसके कारण प्लास्टिक के रिसाइक्लिंग किए जाने की कोशिश की जा रही है, इसी परेशानी को सुलझाने के लिए केन्या की “Nzambi Matee” नामक महिला ने प्लास्टिक से ईट बनाई है, जिससे प्लास्टिक का रिसाइकिल भी किया जा सकता है।
प्लास्टिक से बनी ईंटो से बन सकता है सड़क और घर :-
महिला के अनुसार, ये ईंटे 4 से 5 गुना मजबूत होने के साथ- साथ सस्ती भी है।
इन ईंटो से घर और सड़क भी बनाए जा सकते है।
दावा किया जा रहा है कि प्लास्टिक से बने ये ईंटे सीमेंट से बने ईंटो से ज्यादा मजबूत है।
जानकारी के मुताबिक लोगो इन ईंटो की खूब प्रशंसा की।
लोगो का कहना है कि इससे प्लास्टिक की रिसाइक्लिंग भी होगी और सड़क और मकान भी तैयार किए जाएंगे।