बिहार वासियों के लिए यह बहुत ही खास दिन है. बता दे की पटना के गांधी मैदान की मंगलवार की शाम खास रही। आसमान भी बिहार की प्रगति यात्रा का गवाह बना। लेजर शो के जरिए आसमान में बिहार की गौरव गाथा बताई गई। पांच सौ ड्रोन ने सत्य और अहिंसा का संदेश दिया तो नशामुक्ति की भी अपील की। हजारों लोग इस गौरव गाथा के साक्षी बने।
आपको बता दे की रात 7.34 बजे से 7.45 बजे तक गांधी मैदान के ऊपर आसमान में पांच सौ ड्रोन हवा में उड़ते रहे। ड्रोन ने पहले बिहार का लेजर के माध्यम से मानचित्र बनाया। उसके बाद यहां के धार्मिक और सांस्कृतिक गाथा को दिखाना शुरू किया। अंत में वी लव बिहार का संदेश दिया। करीब नौ मिनट तक हजारों लोग आसमान की ओर निहारते हुए इस अद्भुत दृश्य को मोबाइल कैमरे में कैद करते रहे। शहर के हजारों लोग अपने पूरे परिवार के साथ इसे देखने पहुंचे।
लाइव करते रहे लोग : बताया जा रहा है की जैसे ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बिहार दिवस पर भाषण समाप्त हुआ। मुख्य मंच से उद्घोषणा की गई कि आसमान में पांच सौ ड्रोन आएंगे और अपना करतब दिखाएंगे। फिर सभी लोग अपने अपने जगहों पर खड़े हो गए।
बुद्ध, महावीर और गांधी की धरती : जानकारों की माने तो बिहार की राजधानी पटना में ड्रोन ने 7.35 बजे सबसे पहले लेजर लाइट के माध्यम से बिहार का आसमान में मानचित्र बनाया। लोगों ने तालियां बजाकर कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले आईआईटी दिल्ली के छात्रों का हौसला बढ़ाया। उसके बाद बिहार महात्मा बुद्ध की धरती रही है। मुख्य मंच से इसकी उद्घोषणा हो रही है और आसमान में महात्मा बुद्ध की तस्वीर बना दी जाती है।