Bihar Board 12th Result 2022: 17 मार्च 2022 को जारी हो सकता है बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, जाने पूरी खबर

बिहार में इस साल 12वीं के परीक्षा दे चुके बच्चे को रिजल्ट के लिए अब और दिन इंतजार नही करना पड़ेगा खबर आ रही है की बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2022 की कॉपियों का मूल्यांकन शनिवार यानी की 5 मार्च से शुरू हो गया है. जानकारों की माने तो बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट (BSEB 12th Result 2022) 17 मार्च 2022 को जारी किए जाने की उम्मीद है. बता दे की बिहार बोर्ड परीक्षा फरवरी 2022 में हो गई थी (BSEB Exam 2022). इस साल भी बिहार बोर्ड ने सबसे पहले परीक्षा (Bihar Board Exam 2022) आयोजित करवाने और रिजल्ट (BSEB Result 2022) जारी करवाने का रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज करवा लिया है.

मीडिया रिपोर्ट की माने तो इन दिनों बिहार बोर्ड 10वीं की कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है (Bihar Board Results 2022). बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के पेपर 17 मार्च 2022 तक चेक किए जाएंगे. आपको बता दे की इसके बाद बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर वेरिफिकेशन इंटरव्यू (Bihar Board Topper Interview) शुरू किए जाएंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें, बिहार बोर्ड 12वीं का टॉपर वेरिफिकेशन प्रोसेस 14 मार्च 2022 को शुरू कर दिया गया था. बिहार बोर्ड रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा.

कब आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? बताया जा रहा है की बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट होली के तुरंत बाद जारी किया जा सकता है (Bihar Board 10th Result 2022). खास बात यह है की बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के पेपर का मूल्यांकन 17 मार्च 2022 तक किया जाएगा. उसके बाद होली का त्योहार है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट होली के बाद ही जारी होगा (BSEB 10th Result 2022). वहीं, बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 17 मार्च 2022 को जारी कर दिया जाएगा (BSEB 12th Result 2022).