एक ओर जहां लोग खेती करने को मज़बुर हैं, तो वही कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें खेती करना पसंद है।
आज हम 72 साल के बद्रीदास बंसल (Badridas Bansal) की बात करेंगे।
बद्रीदास पंजाब (Punjab) के संगरूर के रहने वाले हैं।
वह बिजली विभाग से रिटायर्ड हो चुके हैं परंतु नौकरी के दौरान भी वह घर के पास की खाली ज़मीन पर ऑर्गेनिक तरीके से सब्जियां पैदा करते थे और उन सब्जियों का इस्तेमाल वह अपने घर के लिए करते थे तथा जो कुछ बचता था, वह रिश्तेदारों में बांट देते थे।
बद्रीदास को खेती करना बहुत पसंद था इसलिए उन्होंने यह फैसला किया कि रिटायरमेंट के बाद वह खेती ही करेंगे, परंतु रिटायरमेंट से पहले ही उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई।
उसके बाद बद्रीदास संगरूर चले गए। संगरूर में उन्होंने चार एकड़ ज़मीन लीज पर लिया और मल्टी क्रॉपिंग की खेती शुरू कर दी।
बद्रीदास की 45 साल की बेटी प्रियंका गुप्ता (Priyanka Gupta) ने खेती में अपनी पिता की मदद करनी शुरू की।
प्रियंका ने इसमें बहुत से बदलाव किए, जिससे अब उनके खेत में पैदा होने वाले उत्पाद प्रोसेस होकर बाज़ार तक जा रहे हैं।