आज हम एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बात करेंगे, जो खेती के साथ-साथ सहायक धंधों से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।
बठिंडा साहिल गर्ग ज़िले के मेहराज गांव के रहने वाले राजवीर सिंह 40 साल की उम्र में अपना फार्म हाउस बनवा कर अपने सपने को पूरा किया।
इन धंधों से राजवीर हर साल 45 लाख तक की कमाई कर रहे हैं।
राजवीर की मां के बीमार रहने की वजह से वह मैट्रिक के आगे पढ़ाई नहीं कर सके और उन्हें पढ़ाई छोड़ना पड़ी।
राजवीर मात्र 18 साल की उम्र से ही मछली पालन का काम करते हैं।
मत्स्य पालन का प्रशिक्षण लेने के बाद उन्होंने घर की 10 एकड़ बंजर ज़मीन को ही अच्छी तरह से साफ किया और 4 एकड़ में फिश फार्म हाउस बनाया।
शुरुआत में राजवीर 30-35 लेबर मछली पालन तथा मंडीकरण के काम के लिए रखते थे।
राजवीर बताते हैं कि मछली की बिक्री पंजाब में ज़्यादा नहीं होती परंतु इससे राजवीर को ज़्यादा परेशानी नहीं होती क्योंकि इसमें मंडीकरण की कोई समस्या नहीं होती।
अब राजवीर पटियाला, चंडीगढ़, श्रीनगर, दिल्ली तक के व्यापारियों को माल सप्लाई करते हैं।
इसके अलावा व्यापारी भी उनके फार्म हाउस से मछली लेने आते हैैं। इससे उन्हें अच्छा दाम मिल जाता है।