बिहार में पछुआ हवा से ठंड के प्रभाव के साथ पश्चिमी विक्षोभ का असर पडऩे वाला है। इसके प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बता दे की पटना समेत पश्चिम व पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के अधिकांश भागों में गुरुवार को मेघ गर्जन, बिजली चमकने व मध्यम स्तर के बारिश के आसार है। वहीं 24 घंटों के दौरान राज्य के दक्षिण पूर्व हिस्से नालंदा, नवादा, लखीसराय में ओला गिरने एवं जमुई, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार और बांका जिले के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।
आपको बता दे की इन मौसमी प्रभावों को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानी की मानें तो चार फरवरी के बाद मौसम सामान्य हो जाएगा। बिहार में पछुआ हवा का प्रभाव लगातार बना हुआ है, जो सतह से 1.5 किमी उपर बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार का मौसम शुष्क बना रहा। न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिला। बिहार के एक या दो जगहों पर घने स्तर का कोहरा देखने को मिला।
जिसमे पटना – 8.8 डिग्री गया – 9.7 डिग्री छपरा – 8.9 डिग्री दरभंगा – 9.0 डिग्री मोतिहारी – 8.5 डिग्री शेखपुरा – 9.0 डिग्री गोपालगंज – 8.0 डिग्री अररिया – 8.0 डिग्री औरंगाबाद – 9.6 डिग्री बेगूसराय – 7.8 डिग्री खगडिय़ा – 9.1 डिग्री बांका – 8.2 डिग्री हरनौत – 8.4 डिग्री जिरादेई – 9.0 डिग्री अगवानपुर (सहरसा) – 8.1 डिग्री (न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में )