बिहार में अभी कुछ दिन और ठंड से राहत लोगों को नहीं मिलनेवाली है | खास बात यह है की बुधवार और वृहस्पति को धुप का दर्शन लोगों को नहीं हुआ | सुबह में पटना के अलावा रोहतास, अरवल, जहानाबाद, गया, कैमूर, भोजपुर समेत अन्य जिलों में कोहरा रहा। हालांकि, दृश्यता का स्तर 100 मीटर से अधिक होने से गाड़ियों की रफ्तार पर असर नहीं पड़ा। 

पटना मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, विगत 24 घंटों के दौरान राजधानी समेत बिहार के सभी 38 जिलों में मौसम साफ बना रहा। बिहार में सबसे कम न्यूनतम तापमान बेगूसराय में दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान बांका में 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव शुरू : आपको बता दे की बिहार में पछुआ हवा का प्रभाव समुद्र तल की सतह से डेढ़ किमी ऊपर तक बना हुआ है। उधर, देश में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव शुरू हो रहा है। गुरुवार से बिहार में इसका प्रभाव दिखना शुरू होगा। इसके चलते उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य तथा दक्षिण मध्य के अधिकतर हिस्सों में गरज के साथ बारिश की संभावना है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो दक्षिण पश्चिम तथा दक्षिण पूर्व के कुछ इलाकों में भी बारिश के आसार हैं। चार फरवरी को जमुई, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार तथा बांका जिले के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। नालंदा, नवादा, लखीसराय, और बेगूसराय में भी गुरुवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। 

17 जिलों में तापमान रहा 10 डिग्री से नीचे

  • पटना का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस,
  • गया में 9.7 डिग्री सेल्सियस,
  • मुजफरपुर में 10 डिग्री सेल्सियस,
  • छपरा में 8.9 डिग्री सेल्सियस,
  • दरभंगा में 9 डिग्री सेल्सियस,
  • मोतिहारी में 8.5 डिग्री सेल्सियस,
  • शेखपुरा में 9 डिग्री सेल्सियस,
  • गोपालगंज में 8 डिग्री सेल्सियस,
  • अररिया में 8 डिग्री सेल्सियस,
  • औरंगाबाद में 9.6 डिग्री सेल्सियस,
  • बेगूसराय में 7.8 डिग्री सेल्सियस,
  • खगड़िया में 9.1 डिग्री सेल्सियस,
  • बांका में 8.2 डिग्री सेल्सियस,
  • नालंदा में 8.4 डिग्री सेल्सियस,
  • सिवान में 9 डिग्री सेल्सियस

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 5 years.