बिहार में अब बसों से यात्रा करना पहले की अपेक्षा थोड़ा और महंगा होगा। जानकारी के अनुसार बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने राजधानी पटना से बिहार के सभी प्रमुख शहरों के बीच चलने वाली सामान्य और एसी बसों के किराए में औसतन 25 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। बता दे की नई दरें बुधवार से प्रभावी हो गईं हैं। यात्रियों को निगम के नियंत्रण में चलने वाली निजी बसों का किराया का बढ़ी दर से भुगतान करना होगा। निगम के प्रशासक सन्नी सिन्हा ने यह जानकारी दी है। आईये जानते है पूरी विस्तार से…
आपको बता दे की परिवहन निगम विभाग ने बताया कि इसके पहले साल 2018 में बस किराए बढ़ाए गए थे | निगम पर लगातार बढ़ती देनदारी को नियंत्रित करने के लिए बस का भाड़ा बढ़ाया गया है | राजधानी पटना से जिन 13 जिलों के लिए बसों का किराया बढ़ाया गया है उसमें बिहार शरीफ, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, नवादा आदि जिले शामिल हैं |
शहर का नाम – दूरी (किमी में) – नया भाड़ा (रुपये) – पुराना भाड़ा (रुपये)
- बिहारशरीफ – 83 116 90
- नवादा – 122 165 112
- मुजफ्फरपुर – 83 116 90
- बेतिया (एसी) – 214 350 297
- बेतिया (डिलक्स) – 214 301 257
- औरंगाबाद – 154 222 194
- समस्तीपुर – 100 155 145
- छपरा – 83 116 90
- बक्सर – 147 193 157
- बाल्मीकीनगर – 295 451 376
- राजगीर – 110 193 158
- दरभंगा – 147 193 136
- पूर्णियां – 308 468 410
- कटिहार – 308 468 410