बिहार के कई क्षेत्रों में मंगलवार को मेघ गर्जन के साथ बारिश हुई। हवा की गति तेज होने और बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो दो दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी। पटना समेत भागलपुर, औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, भोजपुर, अरवल, बक्सर समेत बिहार के अन्य हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बिहार में पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह बने होने के साथ एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र मध्य उत्तरप्रदेश एवं आसपास स्थित है, जो 1.5 किमी तक विस्तारित है। प्रदेश के एक या दो स्थानों पर मध्यम स्तर के कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

  • बिहार के कई क्षेत्रों में मेघ गर्जन के साथ बारिश
  • हवा की गति तेज होने और बादल छाने से बदला मौसम
  • अधिकतम तापमान में गिरावट, दो दिनों तक बारिश होने की संभावना
  • 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा पटना का न्यूनतम तापमान
  • 31 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की होगी गिरावट
  • 12-14 डिग्री के बीच प्रदेश का रहा न्यूनतम तापमान

29-30 को शीतलहर चलने के आसार : पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में 29-30 दिसंबर को शीतलहर चलने के आसार हैं। वहीं, 31 दिसंबर के बाद बिहार के दिन के तापमान में आंशिक वृद्धि एवं न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है।

बिहार का सबसे ठंडा स्थान रहा पूसा मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार का न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम 23-25 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। 9.4 डिग्री सेल्सियस के साथ पूसा (समस्तीपुर) बिहार का ठंडा शहर रहा।

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 5 years.