बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है | बिहार को अक्सर बरसात के मौसम में उसकी विनाशकारी नदियों और उनमें आने वाली बाढ़ के लिए जाना जाता है। पर अब यहां के हालात बदलने वाले हैं और सरकार ने इसके लिए कमर कस ली है। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में अगले चार सालों में 17 नए पुल बनाए जाएंगे। बताया जा रहा है की यह सारे पुल का निर्माण अरबों की लागत से की जायेगी |
खबरों के अनुसार सबसे अधिक पुल गंगा नदी पर बनाए जाने हैं। 17 में से 13 पुल केवल गंगा नदी पर ही बनेंगे। इसी तरह कर्मनाशा और सोन पर एक पुल बनेगा। इसके अलावा कोसी नदी पर दो पुल बनाए जाएंगे। कोसी नदी पर बनने वाला पुल सबसे खास है इसलिए आपको इसकी जानकारी अलग से देते हैं।
बताया जा रहा है की बिहार के कोसी नदी पर बनने वाला ये पुल भारतमाला परियोजना के तहत बनाया जा रहा है। केवल नदी की बात करें तो पुल सिर्फ नदी में 10.2 किमी लंबा होगा। अगर दोनों तरफ के अप्रोच मिला दिए जाएं तो पुल की लंबाई 13 किमी से अधिक हो जाएगी। इससे पहले भारत में ब्रह्मपुत्र नदी पर बना पुल सबसे लंबा था। लेकिन इस पुल के बनने के बाद यह रिकॉर्ड टूट जाएगा।