बिहार में लगातार मौसम बदल रहा है. लोगों को एक तरफ दिन में धूप मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर शाम होते ही पारे में गिरावट भी हो रही है. शुक्रवार को गया बिहार का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा. इस तरह की स्थिति शनिवार को भी बनी रहने के आसार हैं। बिहार की राजधानी का मौसम आजकल दिन में सामान्य रह रहा है, लेकिन शाम होते ही तापमान में गिरावट शुरू हो जा रही है।
आपको बता दे की गुरुवार को बिहार के गया जिले का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसी तरह बिहार के अन्य इलाकों में भी रात में तापमान में गिरावट हो रही है. बिहार के अन्य भागों का न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. शनिवार की सुबह छह बजे बिहार की राजधानी पटना में वायु गुणवत्ता सूचकांक (air quality index) 300 तक पहुंच गया था।
शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना की बात करें तो यहां मौसम दिन में सामान्य रहा. शाम में तापमान में गिरावट देखी गई. रात में बाहर रहने पर लोग ठंड का अनुभव कर रहे हैं. वहीं अल सुबह में कुहासा भी है. हालांकि बिहार के गांवों के इलाकों में अल सुबह कुहासा अच्छा खासा दिखने लगा है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि शनिवार के बाद बिहार का आकाश साफ होने के आसार हैं। मौसम में बदलाव का क्रम आगे भी जारी रहेगा। शुक्रवार को गया बिहार का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा।