बिहार सरकार ने राजधानी पटना को एक बड़ी सौगात दी है। बता दें कि बिहार सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट के अंतर्गत जल्द ही राजधानी पटना में बहुमंजिला बापू टावर का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण होने के बाद बिहार की राजधानी पटना की रौनक में चार चांद लग जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार इस ड्रीम प्रोजेक्ट के के निर्माण के लिए काफी सजग नजर आ रही है। जिसके तहत इस बापू टावर के डिजाइन को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सबके सामने रखा है।
आपको बता दे कि बिहार में बन रहे इस प्रोजेक्ट के बारे में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि क्या बापू टावर भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सम्मान में उन्हें समर्पित किया जाएगा। इसके साथ-साथ बिहार में इसके निर्माण हो जाने के बाद बिहार की राजधानी पटना के विकास में एक और नया आयाम जुड़ जाएगा।
राजधानी पटना के इस जगह पर बनेगा बहुमंजिला बापू टावर बता दें कि बिहार सरकार ने इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत सभी जानकारियों को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से लोगों के सामने रखा है। बता दें कि यह बापू टावर राजधानी पटना के गर्दनीबाग क्षेत्र में बनाया जाएगा। यह टावर 7 एकड़ जमीन क्षेत्र में बनेगा। इसके साथ साथ बापू टावर 6 मंजिला बनाई जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही इसके निर्माण की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।
नोट : इस न्यूज़ को इंटरनेट पर उपलब्ध अन्य वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है। apanabihar.com अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है।