खुशखबरी : बिहार में अब चलेगी मिनी बुलेट ट्रेन चाँद घंटो में पहुचेंगे पटना, मुंबई, दिल्ली

बिहार के लोगो के वर्षो का सपना साकार होने वाला है | बिहार में बुलेट ट्रेन के बाद मिनी बुलेट-मेट्रो टाइप ट्रेन चलाने की भी तैयारी की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए नीतीश सरकार और जापान सरकार के बीच बात चल रही है. यह ट्रेन पटना से बोधगया के बीच लगभग 100 किलोमीटर के बीच चलेगी. बता दें कि विश्व के बौद्ध लोगों के लिए बोधगया सबसे बड़ा धार्मिक स्थल है. वहीं, गया हिंदुओं के लिए एक पवित्र तीर्थ स्थल है. जाहिर है यह पर्यटन व्यवसाय के लिहाज से बहुत बड़ा वरदान साबित हो सकता है |

बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार का विकास बहुआयामी है | राजधानी पटना और धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण गया जिले के बीच मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपनी महत्वकांक्षी परियोजना मिनी बुलेट ट्रेन के लिए कार्य को तेज़ करने का निर्देश दे दिया है | इसके लिए मुख्यमंत्री जापानी विशेषज्ञों के लगातार संपर्क में हैं | 100 कि.मी लंबी यह परियोजना पूरी तरह अंडरग्राउंड होगी तथा पटना और गया को राजगीर एवं नालंदा होते हुए जोड़ेगी |

बिहार में ये रूटों पर चलेगी मिनी बुलेट ट्रेन :

  • पटना से बोधगया के बीच चलेगी मिनी बुलेट ट्रेन
  • राजगीर एवं नालंदा के बीच चलेगी मिनी बुलेट ट्रेन

पर्यटन एवं व्यवसाय के लिए वरदान साबित होगा यह फैसला

:- आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार ,बिहार सरकार