बिहार : JEE एडवांस्ड में बिहार के आरा जिले के रहने वाले अर्णव आदित्य सिंह ने पूरे देश में 9वां रैंक हासिल किया है। वह बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव के रहने वाले हैं। शुक्रवार को IIT खड़गपुर ने JEE एडवांस्ड 2021 की प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया।
बिहार के आरा जिले के रहने वाले अर्णव के पिता सियाराम सिंह भी कंप्यूटर इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया- ‘बेंगलुरु में जॉब करते थे, लेकिन बेटे की फिजिक्स व केमिस्ट्री की पढ़ाई के लिए सपरिवार कोटा शिफ्ट हो गए। उसने वहीं से एक निजी कोचिंग संस्थान से परीक्षा की तैयारी की।’ और अर्नव ने पुरे देश में 9वां रैंक लाकर अपने साथ – साथ पुरे बिहार को गौरवान्वित किया है |
अर्नव के दादा पेशे से वकील है |
JEE एडवांस्ड में 9वां रैंक लाने वाले बिहार के आरा जिले के अर्णव के दादा राजनाथ सिंह वकील हैं। उन्होंने बताया कि पोते ने 9वां स्थान लाकर पूरे परिवार का नाम रोशन कर दिया। अर्णव बचपन से ही बहुत पढ़ने में तेज है। वह वैज्ञानिक बनना चाहता है। इसके लिए वह बहुत मेहनत करता है। अर्नव के दादा ने बताया- ‘अर्णव की पूरी पढ़ाई बेंगलुरु से ही हुई है। उसका जन्म चेन्नई में हुआ था। उस समय उनके पिता वहीं रहते थे।’
अर्नव पिछले साल जीता था गोल्ड मेडल
अर्णव के दादा राजनाथ सिंह ने बताया कि ‘कतर के दोहा में 2019 में आयोजित 16वें इंटरनेशनल साइंस ओलंपियाड में अर्णव ने गोल्ड मेडल जीता था। उस दौरान 55 देशों के 322 छात्रों ने उस ओलिंपियाड में भाग लिया था, जिसमें अर्णव को गोल्ड मिला था। इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलिंपियाड के 16 साल के इतिहास में पहली बार भारत के सभी 6 छात्रों को गोल्ड मेडल हासिल हुआ था।’