बिहार के लाल ईशान ने शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी पारी खेली। बिहार के धुरंधर क्रिकेटर ने 16 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी। अबू धाबी के मैदान पर आज तक किसी IPL टीम का सबसे बड़ा स्कोर बना, वजह थे ईशान किशन। अबू धाबी के जायद स्टेडियम का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर MI ने बना दिया, और वजह है बिहार का चमकता सितारा ईशान किशन।
मुंबई इंडियंस की तरफ से बिहार के धुरंधर क्रिकेटर ईशान किशन से पहले आईपीएल 2019 में हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। हार्दिक के अलावा कीरोन पोलार्ड ने मुंबई की तरफ से दो बार 17 गेंदों में फिफ्टी जड़ी है। बिहार के लाल ईशान ने आईपीएल 2018 में 17 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी। बिहार का चमकता सितारा ईशान किशन आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले ईशान किशन महज 32 गेंदों में 84 रन की पारी खेलकर वो नींव रखी जिस पर मुंबई ने इस IPL का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। हालांकि बिहार के लाल का ये तूफानी पारी मुंबई की डूबती नाव को किनारे नहीं लगा पाई, क्योंकि प्लेऑफ में जाने के लिए मुंबई को ये मैच कुल 171 रन से जीतना था, लेकिन वो जीत पाई सिर्फ 42 रन से।