बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट (Darbhanga Airport) पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी के दौर लगातार जारी है। आगामी त्योहारी सीजन यानी दिवाली (Diwali 2021) और छठ पर्व (Chhath Parv 2021) को देखते हुए इसमें और इजाफे के आसार हैं। हालात यह है कि तीन नवंबर को मुम्बई से पटना का किराया 13 हजार के पार पहुंच गया है। दशहरा से लेकर दो नवंबर तक किराया 75 सौ के पार है। हालांकि, छठ के बाद मुंबई से पटना आने का किराया चार हजार के आसपास है। यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट (Spicejet) ने यहां से आने-जाने वाली फ्लाइट्स के किराये में बड़ा बदलाव किया है। दिल्ली-मुंबई से आने वाली फ्लाइट्स के किराये में अभी ही करीब दो से तीन गुना तक बढ़ोतरी हो चुकी है।
बंगलुरू रूट पर भी किराया दोगुना
यह हाल केवल मुम्बई रूट का नहीं है। बेंगलुरु से पटना आने के दौरान यात्रियों को दोगुना किराया चुकाना होगा। अभी से लेकर छठ के आसपास बेंगलुरु से पटना का किराया 75 सौ से ऊपर होता है। तीन नवंबर को बेंगलुरु से पटना का किराया आठ हजार के पार है। छठ बाद इसी रूट पर किराया चार हजार के आसपास है।
फ्लाइट की किराये दो से तीन गुना की बढ़ोतरी
आम तौर पर दिल्ली और मुंबई से दरभंगा एयरपोर्ट का न्यूनतम किराया करीब 4 हजार रुपये के आस-पास रहता है। हालांकि, अभी अगर आप दीपावली और छठ पर घर आने की सोच रहे हैं और दरभंगा एयरपोर्ट के लिए बुकिंग करेंगे तो जेब ज्यादा ढीली करनी होगी।
कोलकाता-पटना का किराया भी दोगुना हुआ
कोलकाता से पटना आने में सामान्य दिनों में किराया ढाई हजार है। जबकि अभी इस रूट पर किराया पांच हजार के आसपास है। वहीं दस नवंबर के बाद किराया 25 सौ के आसपास रहा।