यूपीएससी की परीक्षा को अपने आप में सबसे कठिन और कड़ा एग्जाम माना जाता है | असंभव की भी एक न एक दिन शुरुआत करनी ही पड़ती है | और जब उसे सफलता मिलती है तो वही शख्स आने वाले पीढ़ी के लिए मार्ग दर्शन का कारण बनते हैं | जो भी IAS बनते है वो लोगों के लिए मिसाल बन जाते हैं | गरीबी को अपने रास्ते में नहीं आने देते वो लोग कुछ भी कर सकते है जी हाँ दोस्तों, उत्साह और कठोर परिश्रम के द्वारा किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। हम इसी तरह का उदहारण पेश कर रहे है | जिसे लोग कॉलेज के समय में इंग्लिश में थोडा कमजोर होने के कारण उसका मजाक बनाते थे | आज उसी ने जो कर दिखाया वह अपने आप में एक मिसाल है |
बिहार (bihar) की प्रतिभा पुरे देश में हमेशा से अब्बल रहा है और अगर सिविल सेवा एग्जाम की बात हो तो बिहार शुरू से ही अपने एक स्थान पुरे देश में रखता है इसी बीच अब बिहार के लाल शुभम ने एक बार फिर कमाल किया है | बिहार के कटिहार जिले के शुभम कुमार ने UPSC परीक्षा में टॉप किया और एक नया रिकॉर्ड बनाया है | जिसके बाद उनके परिवार में और गांव में ख़ुशी की लहार दौर गई है। सब बहुत खुश है |
पिता का सपना हुआ पूरा
आपको बता दे की बिहार के कटिहार (katihar) कदवा प्रखंड के कुम्हडी गांव ने रहने वाले शुभम अपने इस इस मुकाम को पाने के लिए कई संघर्ष किया आपको बता दे की शुभम के पापा जी एक बैंक के मैनेजर है | और शुभम शुरू से ही एक प्रतिभावान छात्र थे | और शुरू से ही वह टॉपर रहे है | आपको बता दे की उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से बी.टेक (सिविल इंजीनियरिंग) में स्नातक किया है पढ़ाई की है शुभम लाखों युवाओं की प्रेरणा बन गए है |