Bihar Petrol Diesel Price Today: दोस्तों पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से आमलोग काफी परेशान है लेकिन इसी बीच तेल कम्पनियों ने गुरूवार को आम लोगों को राहत दी है | दरअसल बिहार के राजधानी पटना सहित मुजफ्फरपुर, गया और भागलपुर समेत राज्य के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल सस्ता हो गया। इन शहरों में तेल के दाम घटे हैं। हालांकि, पूर्णिया, बक्सर, गोपालगंज जैसे कुछ शहरों में तेल की कीमतों में हल्का उछाल आया है।
राजधानी पटना में तेल की कीमतों में राहत मिली है। यहां गुरुवार को पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 25 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया। भागलपुर में भी पेट्रोल के दाम में 26 पैसे और डीजल में 24 पैसे प्रति लीटर की दर से गिरावट हुई। इसी तरह गया में पेट्रोल का भाव 17 पैसे और डीजल का 16 पैसे प्रति लीटर कम हो गया। मुजफ्फरपुर में पेट्रोल 3 पैसे और डीजल 2 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है।
इसके अलावा बेतिया, शिवहर, सुपौल, समस्तीपुर, नालंदा, मुंगेर और बांका में भी पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं। हालांकि पूर्णिया में गुरुवार को तेल के दाम में इजाफा देखने को मिला। यहां पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 20 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। इसके अलावा बक्सर, गोपालगंज, किशनगंज, सासाराम, सहरसा, छपरा और सीवान में भी तेल की कीमतों में हल्का इजाफा हुआ है। वहीं, अररिया, जहानाबाद, कटिहार, लखीसराय, नवादा, शेखपुरा और हाजीपुर में गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं।
- जगह पेट्रोल का दाम डीजल का दाम/लीटर
- अररिया 109.15 95.80
- अरवल 107.81 94.57
- औरंगाबाद 108.80 95.50
- बांका 108.38 95.08
- बेगूसराय 106.95 93.74
- भागलपुर 108.02 94.75
- भोजपुर 107.92 94.67
- बक्सर 108.75 95.45
- दरभंगा 107.78 94.52
- पू. चंपारण 108.61 95.31
- गया 108.19 94.92
- गोपालगंज 109.12 95.79
- जहानाबाद 107.80 94.56
- जमुई 108.88 95.57
- कैमूर 109.16 95.83
- कटिहार 108.91 95.58
- खगड़िया 107.36 94.13
- किशनगंज 109.62 96.24
- लखीसराय 108.88 95.57
- मधेपुरा 107.92 94.65
- मधुबनी 108.50 95.19
- मुंगेर 108.57 95.26
- मुजफ्फरपुर 108.19 95.91
- नालंदा 107.63 94.40
- नवादा 108.14 94.88
- पटना 107.35 94.14
- पूर्णिया 108.93 95.60
- रोहतास 108.52 95.23
- सहरसा 108.20 94.91
- समस्तीपुर 107.21 93.99
- सारण 108.19 94.92
- सीवान 108.68 95.38
- शेखपुरा 108.42 95.14
- शिवहर 108.24 95.95
- सीतामढ़ी 108.70 95.38
- सुपौल 108.32 95.02
- वैशाली 107.75 94.49
- प. चंपारण 109.00 95.68