aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb251

बिहार में कुछ दिनों से बारिश होने का नाम नहीं ले रहा है बता दे कि जिस समय मानसून बिहार में प्रवेश किया था उसके एक दो दिन बाद बिहार के अलग-अलग हिस्से लगभग पुरे बिहार में बारिश शुरू हो गई थी | लेकिन अब बिहार में मॉनसून के रुकने से अधिकतर इलाकों में तपिश बढ़ गई है। गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। राजधानी पटना समेत अन्य शहरों में मंगलवार को बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को दक्षिण-पश्चिम बिहार और दक्षिण-मध्य बिहार के कुछ इलाकों में बारिश होने के आसार जताए हैं। अन्य इलाकों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

Also read: बिहार में अगले पांच दिनों तक होगी बारिश, जाने अपने जिले का मौसम

जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना मौसम केंद्र के मुताबिक बिहार में अब भी पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं का प्रवाह बना हुआ है। मॉनसून की ट्रफ रेखा अभी गुजरात के कुछ इलाकों से ओडिशा होते हुए बंगाल की खाड़ी से गुजर रही है। अगले 24 घंटे के भीतर बिहार के उतरी, दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-मध्य हिस्से के कुछ इलाकों में हल्की बरसात होने की संभावना है।

Also read: बिहार में मौसम हुआ कूल-कूल, पटना व इन जिलों में होगी बारिश

बारिश नहीं होने से राज्य में गर्मी का सितम बढ़ रहा है। सहरसा जिले के पुपरी में मंगलवार को सर्वाधिक 38.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अररिया जिले के फारबिसगंज में भी 38.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Also read: बिहार में पुरवा हवा चलने से 6 डिग्री गिरा पारा, इन जिलों में होगी बारिश

बता दें कि जुलाई महीने की शुरुआत में पूरे राज्य में फैले मॉनसून की रफ्तार पर फिर ब्रेक लगने से किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। राज्य में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है। इससे खेती पर ज्यादा असर पड़ रहा है। किसानों ने धान की रोपाई कर दी है। ऐसे में बिचड़ा को जिंदा रखना बड़ी चुनौती बनी हुई है। पानी नहीं मिलने से खेत सूखते जा रहे हैं।

Also read: बिहार के इन जिलों में  चल रही ठंडी हवा, होगी मूसलाधार बारिश

Sonu Roy is originally a resident of Samastipur district of Bihar, has been working as a writer in digital journalism for the last 4 years. In his career of 4 years, he has good experience from politics, automobile, motivation, sports to technology field.