apanabihar.com 2 10 2

नए साल पर दिनभर पूरे बिहार में कोहरा छाया रहा। पछुआ तथा उत्तर पछुआ हवा के चलते कनकनी ज्यादा महसूस हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बिहार में अगले दो से तीन दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक कमी आने की संभावना है। मौसम शुष्क रहेगा। सुबह में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। 

Also read: Bihar Weather Today: आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम?, पटना, गया समेत इन जिलों को लेकर अलर्ट जारी

आपको बता दे की बिहार भर में पछुआ तथा उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह बना हुआ है। इस कारण शनिवार को बिहार भर में हवा की गति पांच किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दर्ज की गई। पटना मौसम विज्ञान केंद्र से जारी सूचना के अनुसार पिछले 24 घंटे में बिहार भर का मौसम शुष्क बना रहा। राजधानी समेत बिहार भर में न्यूनतम तापमान में कोई गिरावट नहीं है। 

Also read: Amrit Bharat Express: कम किराए में ही मिल रही वंदे भारत जैसी सुविधा, चलेगी 50 अमृत भारत ट्रेनें

बिहार का न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिहार में सबसे कम न्यूनतम तापमान फारबिसगंज में नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बिहार का औसतम अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट देखी गई। बीते 24 घंटे में बिहार के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई।

Also read: बिहार के इन दो जिलों में बनेगा एयरपोर्ट, जाने बिहार में कहा बनेगा एयरपोर्ट

उत्तर पश्चिम बिहार व दक्षिण पश्चिम बिहार में अधिक ठंड पटना मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर पश्चिम व दक्षिण पश्चिम बिहार में न्यूनतम तापामन सबसे कम रहा। इस वजह से इन क्षेत्रों के जिलों में अधिक ठंड महसूस की गई। उत्तर पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण व गोपालगंज में न्यूनतम तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस रहा। 

Also read: Bihar Mausam Today: बिहार में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी-बारिश का अलर्ट

वहीं, दक्षिण पश्चिम बिहार में बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में भी न्यूनतम तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इन जिलों में हवाओं के प्रवाह तथा न्यूनतम तापमान में कमी के कारण दूसरे जिलों की तुलना में अधिक ठंड महसूस की गई। 

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 4 years.