बिहार में पछुआ और उत्तर पछुआ हवा चलेगी। इसके प्रभाव से तापमान में आंशिक गिरावट का पूर्वानुमान है। मौसम शुष्क बने रहने से हल्के एवं मध्यम स्तर के कोहरे छाए रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञानी की मानें तो बिहार में अभी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को नहीं मिल रहा है, जिसके कारण कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। आपको बता दे की बिहार की राजधानी पटना, पूर्णिया समेत बिहार के कुछ हिस्सों में अब कोहरा पड़ने लगा है. मंगलवार को 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ गया सबसे ठंडा शहर बना रहा. इसके पहले सोमवार को बिहार के गया का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा.
बिहार के न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। उत्तर बिहार में 14-16 के बीच रहा, जबकि दक्षिणी हिस्से में 12-14 डिग्री सेल्सियस के बीच। 11.4 डिग्री सेल्सियस के साथ गया बिहार का सबसे ठंडा शहर रहा। इधर, पटना मौसम विज्ञान (Patna Meteorological Department) केंद्र के अनुसार समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक पूर्वी एवं उत्तर पूर्वी हवा का प्रवाह जारी है. बिहार में दो-तीन दिनों तक अभी मौसम शुष्क बना रहेगा.
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नवंबर में बिहार का मौसम शुष्क बना रहा। पटना का औसत न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री, गया का 13.8 डिग्री, भागलपुर का 16.9 डिग्री, पूर्णिया का 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।