apanabihar.com4

विपरित परिस्थितियों से लड़कर आगे बढ़ने वाले को ही सफलता मिलती है। ऐसी ही विषम परिस्थितियों से लड़कर उद्यान रत्न बनने वाले किसान का नाम मुन्ना प्रजापति है। हमेशा नया करने की ललक की वजह से मुन्ना प्रजापति ने सेब की खेती शुरू कर खुद के साथ औरों की भी किस्मत बदल रहे हैं। गर्मियों में उत्पादित होने वाले सेब हरमन 99 प्रजाति की खेती शुरू की है।

आपको बता दे की 31 वर्षीय मुन्ना बताते हैं कि वह केला और पपीता की खेती करते थे। हर दिन खेती में नया प्रयोग करते रहते थे। साल 2019 में ऑनलाइन ऑर्डर करके प्रयोग के लिए शिमला से हरमन 99 प्रजाति के सेब का पौधा मंगवा लिया। सिर्फ प्रयोग के लिए पांच पौधे लगाए थे। एक साल में पांच पेड़ से 50 किलो सेब का उत्पादन हो गया। अच्छे उत्पादन को देखते हुए अब एक एकड़ में सेब का पौधा लगा दिए हैं।

Also read: बिहार में मानसून आने की हुई घोषणा, जाने कब गरजेंगे बादल

Also read: बिहार में बिछेगा सड़कों का जाल, इन जिलों से गुजरेंगी 3 एक्सप्रेस-वे

मुन्ना बताते हैं कि शुरू-शुरू में खेती में कई दिक्कतें आयीं। खासकर कीड़े का प्रकोप और मौसम के अनुकूल खेती में कैसे करें, समझ नहीं पाते थे, इसके कारण उत्पादन से अधिक नुकसान होता था। फिर कृषि वैज्ञानिकों की सलाह से खेती करने लगे। इससे उत्पादन में सुधार आया और गुणवत्ता भी अच्छी होने लगी।

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 4 years.