प्री मानसून गतिविधियों के चलते देश के कई राज्यों में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिल्ली-NCR जहां बारिश होने के बाद उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है, वहीं आज फिर राजधानी दिल्ली में आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बिहार के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है, वहीं उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश तक एक निम्न स्तर की ट्रफ रेखा बनी हुई है, इस कारण से उत्‍तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश बिहार, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी कर्नाटक, केरल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट में भी अलग-अलग क्षेत्रों में तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने असम मेघालय, ओडिशा, गोवा, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुर, तमिलनाडु व पुडुचेरी में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा शिमला स्थिति मौसम विज्ञान केंद्र ने भी हिमाचल में 3 दिन फिर से बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

यहां मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 5 जून तक मौसम खराब रह सकता है। वहीं 5 जून तक हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। राज्य में 10 जून के बाद से प्री-मॉनसून की बौछारें पड़ेंगी और 25 जून तक हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 5 years.