अगले 24 घंटे में मानसून केरल पहुंच जाएगा. जिसके प्रभाव से केरल तथा कर्नाटक में भारी बारिश शुरू हो जायेगी. इधर, झारखंड, बिहार, बंगाल समेत पूरे पूर्वी भारत में जारी बारिश में बुहत कमी आ जायेगी. वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.
झारखंड-बिहार में कब पहुंचेगा मानसून
आपको बता दें कि मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मानसून अपने समय से पहले आगमन कर चुका है. ऐसे में झारखंड में यह 10 के बाद, वहीं बिहार में 18-20 जून के बाद इसके पहुंचने के आसार है.
30 मई 2021 का मौसम
रांची, झारखंड
बारिश की संभावना
अधिकतम तापमान: 32
न्यूनतम तापमान: 24
वर्षा : 70
हवा: 13 किमी प्रति घंटा
पटना, बिहार
बारिश की संभावना
अधिकतम तापमान: 32
न्यूनतम तापमान: 27
वर्षा : 39
हवा: 13 किमी प्रति घंटा