यात्रियों के लिए बहुत ही जरुरी खबर है क्योंकि हजारीबाग टाउन होकर रांची से भागलपुर के बीच चलने वाली ट्रेन 21 जुलाई से चलने वाली है. जो की सावन स्पेशल यह ट्रेन चलने के बाद कांवड़ियों को हजारीबाग से सुल्तानगंज और देवघर से हजारीबाग आने में बहुत सहूलियत होगी.
आपको बता दे की यह दोनों ही ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी. दोस्तों ट्रेन नंबर 08645 रांची से भागलपुर वाया हजारीबाग टाउन, सुल्तानगंज 8 बार चलेगी. जबकि ट्रेन नंबर 08610 भागलपुर से रांची वाया देवघर, हजारीबाग टाउन 8 बार चलेगी.
ट्रेन नंबर 08645 रांची से रात 9:35 में चलेगी और मुरी, बरकाकाना होते हुए रात 1.15 बजे हजारीबाग पहुंचेगी. यहां 5 मिनट रुकने के बाद. फिर कोडरमा, नवादा, शेखपुरा, जमालपुर होते हुए सुबह 9.47 बजे में सुल्तानगंज पहुंचेगी. और सबसे खास बात यह है की 5 का ब्रेक लेने के बाद भागलपुर के लिए चलेगी.