लद्दाख में शुक्रवार को पैंगोंग त्सो झील के किनारे LAC पार करने वाले चीनी सैनिक को भारतीय जवानों ने गिरफ्तार कर लिया।
भारतीय मीडिया में यह खबर आने के बाद चीन ने भी पुष्टि कर दी है। चीन ने कहा है कि अधेरा और कठिन भौगोलिक इलाका होने की वजह से उसका सैनिक रास्ता भटक गया।
बेवजह सीमा पर सैनिकों का जमावड़ा बढ़ाने वाले चीन ने कहा कि उसके सैनिक को तुरंत रिहा करके भारत सीमा पर तनाव घटाने में मदद करे।
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने एक रिपोर्ट में कहा है कि फ्रंटियर फोर्स ने सैनिक के लापता होने की पुष्टि की है।
सैनिक के लापता होने के बाद भारत से मदद मांगी गई। दो घंटे की तलाशी के बाद भारतीय पक्ष ने सैनिक उनके कब्जे में होने की पुष्टि की। वे चीनी सैनिक को लौटाने के लिए आदेश का इंतजार कर रहे हैं।