बिहार बोर्ड इंटर प्रायोगिक परीक्षा कल से शुरू होने जा रही है।
परीक्षाएं 18 जनवरी तक चलेंगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ( बिहार बोर्ड ) ने परीक्षा के बेहतर तरीके से आयोजन व निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया है।
ये कंट्रोल रूम प्रायोगिक परीक्षाओं के दौरान सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक कार्यरत रहेगा। परीक्षा में किसी भी तरह की समस्या आने पर 0612-2230009 पर कॉल की जा सकती है।
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने शुक्रवार को बताया कि इंटरमीडिएट वार्षिक प्रोयोगिक परीक्षा 2021 का आयोजन राज्य के कुल 3,123 प्रैक्टिकल केंद्रों पर किया जा रहा है।
पटना में कुल 167 प्रैक्टिकल केन्द्र हैं। बोर्ड की ओर से प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए विद्यार्थियों का अलग से एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है।