वर्तमान में हर शहर व हर गांव कोरोना संक्रमण से ग्रसित है। एक गांव ऐसा भी है, जहां अभी तक कोरोना संक्रमण नहीं घुस सका है। ग्राम नंदपुरा, पोरसा से 4 किलोमीटर दूरी पर बसा है। यहां ग्राम पंचायत भी है। यहां के लोग सावधानी बरत रहे हैं। इसी का परिणाम है कि गांव में गत वर्ष भी कोई भी कोरोना मरीज नहीं निकला। इस बरस भी आज तक नहीं निकला। गांव की आबादी 2200 से ऊपर है।

गांव के आशीष सिंह तोमर व विजय पाल सिंह तोमर ने संयुक्त रूप से बताया, हम लोग गांव के अंदर कोई भी मेहमान आता है, तो उसे सैनिटाइज करते हैं। उसे गांव से व घर से अलग रखते हैं। गांव से बाहर ही उसकी व्यवस्थाएं की जाती है। इसके बाद जब वह विदा हो जाता है, तब उसके उपयोग वाली सभी चीजों को सैनिटाइज के बाद साबुन से धोते हैं।

इससे हमारे गांव में अभी तक कोई भी कोरोना पेशेंट नहीं निकला है। उन्होंने बताया कि हम उम्मीद करते हैं, कोई भी रोगी भविष्य में नहीं निकलेगा। यहां सावधानी बरती जाती है। प्रत्येक व्यक्ति मास्क का उपयोग करता है। हर व्यक्ति समय-समय पर साबुन से हाथ धोता है। आपस में 5 फुट की दूरी बनाकर रहता है।

दीवारों पर लिख कर दे रहे संदेश

कोरोना महामारी को देखते हुए दीवारों पर लेखन कार्य किया जा रहा है। विजय पाल सिंह तोमर ने नंद का पुरा गांव में दीवारों का लेखन कर रहे हैं। टीका के लिए सभी लोगों को जागरूक कर रहे हैं। जिन लोगों के पास मास्क नहीं है, उन्हें मास्क व सैनिटाइजर भी दे रहे हैं।

साभार – dainikbhaskar

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 5 years.