बिहार में पकड़ौआ शादी यानी लड़के को पकड़कर जबरदस्ती शादी करा देने का मामला एक बार फिर सामने आया है। मामला लखीसराय का है।
आरोप है कि बड़हिया थाना क्षेत्र के गंगासराय गांव के पास से कार सवार अपराधियों ने आर्मी में चयनित एक लड़के को अगवा कर उसकी जबरन शादी करा दी।
वारदात से गुस्साए परिवारवालों और गांव के लोगों ने पटना-लखीसराय मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। वे लड़के की सकुशल वापसी और उसे अगवा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार गंगासराय गांव के किसान मनोज सिंह का 20 साल का बेटा शिवम कुमार आर्मी में चयनित हो गया है। उसे 14 जनवरी को नौकरी ज्वाइन करनी है।
इस बीच वह गांव पर ही था। शिवम रोज सुबह दोस्तों के साथ दौड़ने के लिए निकलता है। आरोप है कि इसी दौरान गंगासराय रेलवे लाइन के किनारे कार सवार बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया।
बदमाश पांच की संख्या में थे। उन सबके पास हथियार थे। दोस्तों ने इसकी जानकारी परिवार को दी।