ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को 5-9 मई तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके अनुसार 9 मई तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही इस अवधि में उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा भी हो सकती है। इस बीच लोगों को गर्मी से राहत का एहसास होगा। बताया गया कि पूर्वानुमानित अवधि में अधिकतम तापमान 34-37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। न्यूनतम तापमान 21-23 डिग्री के बीच रहेगा।
बताया गया कि पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 15-25 किलोमीटर की रफ्तार से पूरबा हवा चलने की संभावना है। वहीं वर्षा के दौरान हवा की रफ्तार और तेज हो सकती है।
मौसम की जानकारी देते हुए वैज्ञानिक डॉ. अब्दुस सत्तार ने बताया कि पूरबा हवा के कारण मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस कम होकर 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा।