AddText 01 07 09.52.07

हमारी देश की बेटियां हर वह कार्य करने के लिए इच्छुक और तत्पर रहती हैं चाहे वह विज्ञान का क्षेत्र हो, शिक्षा का क्षेत्र हो, स्वास्थ्य का क्षेत्र हो या फिर देशसेवा करने की बात हो।

Also read: बिहार से दिल्ली के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन, जाने किराया व रुट

जब हमारे देश को उनकी जरूरत हो वह खुद को तत्पर रखती हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में कार्यरत है।

Also read: एकाएक गिरा सोने का भाव, देखें सोने का ताजा रेट

कुछ वर्षों पूर्व हमारे घर के बड़े-बुजुर्ग कहा करते थे कि लड़कियां सभी कार्य को नहीं कर सकती। लेकिन आज की सदी में उनका हर कार्य करना संभव हो गया है।

Also read: मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए चलेगी दो जोड़ी ट्रेन, जाने रुट

जो कार्य पुरुष कर रहे हैं वह महिलाएं भी कर रही हैं। महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर चल रही हैं।

Also read: आज कम दामों पर सोना-चांदी खरीदने का बढ़िया मौका, जाने ताजा रेट

आज हम आपको एक ऐसी हीं लड़की की कहानी बताएंगे जो एक लेक्चरर से प्रभावित हुई और इंडियन आर्मी में जाने का लक्ष्य बनाया और वहां जाकर ही दम लिया।

महिमा पंजाब से ताल्लुक रखती हैं।

इन्होंने अपनी पढ़ाई को संपन्न कर चंडीगढ़ से सिविल इंजीनियरिंग की उपाधि ली है। इनके पिता का नाम एन.के. सिंगला है जो बिजली विभाग में कार्यरत हैं और इनकी मां का नाम प्रतिभा है जो कि हरियाणा में टूरिज्म विभाग में कार्यरत है।

जब बहादुर दिखने वाली वार वेटरन वशिका त्यागी पंजाब की इंजीनियरिंग कॉलेज में लेक्चर दे रही थीं उस दौरान उनका भाषण महिमा को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने यह मन बनाया कि वह इंडियन आर्मी में जाएगी और इन्होंने एक दृढ़ संकल्प लिया और विश्वास के साथ मेहनत करने लगीं।

21 साल की महिमा ने शार्ट सर्विस कमीशन के क्षेत्र में हमारे देश में प्रथम स्थान ग्रहण किया है। इस वर्ष इनका सपना पूरा हुआ और यह जल्दी लेफ्टिनेंट बनने वाली हैं।

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 4 years.