मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। ‘आज तक’ न्यूज चैनल के स्टार एंकर रोहित सरदाना कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे। रोहित सरदाना के निधन की खबर से मीडिया जगत से लेकर राजनीतिक जगत तक में शोक की लहर है। सरदाना के निधन पर उनके साथ काम करने वाले साथी पत्रकारों से लेकर राजनेताओं ने शोक प्रकट किया है। बता दें कि  ‘आज तक’ न्यूज चैनल में काम करने से पहले रोहित सरदाना जी न्यूज के एंकर थे। सोशल मीडिया पर सबसे पहले सुधीर चौधरी, राजदीप सरदेसाई जैसे पत्रकारों ने उनके निधन की सूचना दी। इसके बाद शोक की लहर दौड़ गई। 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रोहित सरदाना के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘रोहित सरदाना जी के असामयिक निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। राष्ट्र ने एक बहादुर पत्रकार खो दिया, जो हमेशा निष्पक्ष और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए खड़ा था। भगवान उनके परिवार को इस दुखद नुकसान को सहन करने की शक्ति दे। उनके परिवार और फॉलोअर्स के प्रति मेरी गहरी संवेदना।’

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा ‘हिंदी मीडिया जगत में बहुत कम समय में अपनी बड़ी पहचान स्थापित करने वाले पत्रकार, रोहित सरदाना के निधन के समाचार से मैं स्तब्ध हूं। वे बेहद प्रतिभाशाली और प्रभावी पत्रकार थे। उनके निधन से मीडिया जगत को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ॐ शान्ति!’

वहीं, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, ‘एक होनहार पत्रकारिता का करियर अचानक छोटा हो गया। उनका सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी था। युवा रोहित सरदाना, जो कल ही कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए ट्वीट कर रहे थे, खुद को क्रूर महामारी के शिकार हो गए।’ इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री किरण रिजूजू ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है और गहरा शोक व्यक्त किया है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने भी ट्वीट कर रोहित सरदाना को श्रद्धांजलि दी है। गुलाम नबी आजाद ने लिखा, मैं रोहित सरदाना के निधन को सुनकर हैरान और दुखी हूं। वे एक मजबूत और सीधे पत्रकार थे। मैं सर्वशक्तिमान से प्रार्थना करता हूं कि वह अपने परिवार, सहयोगियों और प्रियजनों को इस नुकसान को सहन करने के लिए शक्ति और साहस प्रदान करें। उनकी दिवंगत आत्मा को शांति मिले।’

दिल्ली कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से रोहित सरदाना के निधन पर दुख जताया है। दिल्ली कांग्रेस ने ट्वीट किया, रोहित सरदाने के निधन पर गहरा शोक। हम सर्वशक्तिमान से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और ईश्वर इस दुख की इस घड़ी में परिवार को शक्ति प्रदान करें।

रोहित सरदाना को श्रद्धांजलि देने वालों की लिस्ट में राजद नेता तेजस्वी यादव, पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सेहवाग समेत कई नामचीन चेहरे हैं। सबसे पहले सुधीर चौधरी ने ट्वीट कर श्रद्धांजली दी और कहा कि यह खबर सुनकर उनके हाथ कांपने लगे थे। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है। इंडिया टुडे के वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘दोस्तों बेहद दुखद खबर है। मशहूर टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह ही हार्ट अटैक आया है। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।’

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 5 years.