कोरोना संकट की दूसरी लहर के बीच पहली दफा कर्ज लेने वाले लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका है। क्रेडिट इंफॉर्मेशन ब्यूरो इंडिया (सिबिल) के अनुसार, इस साल 10 करोड़ लोग पहली दफा बैंक से कर्ज लेने पहुचेंगे। कर्ज लेने में अधिकांश संख्या 40 साल से कम उम्र के लोगों की है।

सबसे अधिक 26 से 35 साल के

Also read: Haryana Weather: हरियाणा में अगले 3 दिनों तक आंधी – तूफान के साथ होगी मुश्लाधार बारिश, जाने हरियाण में आज कैसा है मौसम

Also read: Special Train News: झारखंड को मिली एक और नई स्पेशल ट्रेन की सौगात, झारखंड से राजस्थान आना जाना होगा आसान, जाने शेडुअल…

रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी, 2019 से लेकर जनवरी, 2021 के सबसे अधिक 26 से 35 साल के व्यक्तियों द्वारा कर्ज के लिए आवदेन दिया गया। इसके बाद 25 साल के नीचे उम्र के व्यक्तियों द्वारा आवेदन दिया गया। सबसे कम सिर्फ आठ फीसदी आवेदन 55 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों द्वारा दिया गया। वित्तीय जानकारों का कहना है कि कोरोना संकट के कारण सबसे अधिक कर्ज की मांग युवा वर्ग में बढ़ी है। वह अपनी छोटी से छोटी जरूरत कर्ज लेकर पूरा करने में नहीं हिचक रहे हैं।

पहली बार आवेदन करने वाले

  • 25 साल से कम 24%
  • 26 से 35 साल 35%
  • 36 से 45 साल 20%
  • 46 से 55 साल 13%
  • 55 साल से अधिक 08%

किस जरूरत के लिए लोन की मांग

रिपोर्ट के अनुसार, 46 फीसदी पहली दफा कर्ज लेने के लिए आवेदन दोपहिया खरीदने के लिए मिले। वहीं, कंज्यूमर ड्यूरेबल के लिए 28 फीसदी, होम लोन के लिए 25 फीसदी और क्रेडिट कार्ड के लिए 16 फीसदी आवेदन मिले। रिपोर्ट के अनुसार, नए लोन लेने वाले में शहरी और ग्रामीण एरिया दोनों की हिस्सेदारी रही।

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 5 years.