कोविड 19 की वजह से देश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन और दवाइयों की भारी किल्लत से जूझना पड़ रहा है। इस मुश्किल घड़ी में दुनिया के कई देशों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने सभी लोगों से राहत के लिए आगे आने की अपील की है। वो इन दिनों लंदन में हैं। उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसके जरिए उन्होंने संदेश दिया है।
‘भारत मेरा घर है’
प्रियंका लिखती हैं कि ‘भारत मेरा घर है जो कोविड से बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। सभी के मदद की जरूरत है। रिकॉर्ड संख्या में लोग दम तोड़ रहे हैं। हर जगह बीमारी है और यह बड़े पैमाने पर फैल रहा है।‘
प्रियंका ने बताया कि वो खुद भी आर्थिक मदद के लिए कोशिश में जुटी हुई हैं। उन्होंने आगे लिखा कि ‘निक और मैं पहले से ही मदद कर रहे हैं और योगदान जारी रखे हुए हैं। हम सभी ने देखा है कि यह वायरस कहां तक फैला है। हमारे बीच एक महासागर से कोई फर्क नहीं पड़ता है। जब तक हर कोई सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। इतने सारे लोगों की मदद करने के लिए, इतने लोगों को मदद करते हुए देखना बहुत खुशी की बात है। हमें इस वायरस को हराने की जरूरत है, और ऐसा करने के लिए हम सभी की आवश्यकता है। मेरे दिल की गहराई से, धन्यवाद।‘
https://www.instagram.com/tv/COOPAdrHyc3/?utm_source=ig_web_copy_link