74वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलिविजन आर्ट्स (बाफ्टा) की धूम सोशल मीडिया पर दिखने लगी है। एक ओर जहां कई विदेशी सेलेब्स के फोटोज सामने आ रहे हैं तो वहीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस ने महफिल लूटने का काम किया है।
प्रियंका चोपड़ा पिछले करीब एक दो घंटे में ही अपने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें फैन्स पसंद कर रहे हैं।
प्रियंका ने पति निक जोनस के साथ भी अपनी तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
प्रियंका चोपड़ा ने दो अलग अलग ड्रेसेस में फोटोज शेयर की हैं। प्रियंका के दोनों ही अंदाज फैन्स को पसंद आ रहे हैं।
बता दें कि 74वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलिविजन आर्ट्स की प्रियंका चोपड़ा पहली प्रेजेंटर हैं। प्रिंयका ने कुछ तस्वीरें इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर की हैं।
गौरतलब है कि प्रियंका के इंस्टाग्राम पर 62.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं और अक्सर अभिनेत्री की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।