बिहार के भागलपुर में गलत जमाबंदी करने और कई सालों तक लगातार अनुपस्थित रहने पर डीएम ने एक ही दिन दो राजस्व कर्मचारियों को बर्खास्त किया है।
बर्खास्त राजस्व कर्मचारियों में नारायणपुर अंचल के संजय कुमार रमण और गोपालपुर के राजस्व कर्मचारी किशोर कुमार मिश्रा शामिल हैं।
31 दिसंबर को डीएम प्रणव कुमार ने दोनों राजस्व कर्मचारियों को बर्खास्त करने का आदेश दिया है।
नारायणपुर का राजस्व कर्मचारी संजय कुमार रमण 18 अक्टूबर 2013 से लगातार अनुपस्थित था।
शोकॉज करने के बाद संबंधित सीओ द्वारा उसके विरुद्ध आरोप पत्र गठित किया गया था। 21 जनवरी 2020 से उक्त राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू की गयी।
विभागीय जांच अधिकारी को संचालन पदाधिकारी और नारायणपुर सीओ को प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी बनाया गया था। सुनवाई के बाद विभागीय कार्यवाही में बर्खास्त करने का मंतव्य दिया गया था।