दोपहिया वाहन कंपनी बजाज ऑटो ने अपनी पॉप्युलर 200 सीसी बाइक Bajaj Pulsar RS200 मोटरसाइकिल का 2021 एडिशन मलेशिया में लॉन्च किया है, जिसमें नए कलर और ग्राफिक्स दिए गए हैं।
नए रंग-रूप वाली इस बाइक को खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर बदला गया है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी मलेशिया के बाद भारत में भी इस अपडेट को ला सकती है। आइए जानते हैं क्या खास है नए मॉडल में:
बजाज पल्सर RS200 को पहली बार मलेशियाई बाजार में साल 2017 में लॉन्च किया गया था।
भारत के साथ मलेशिया में भी इस बाइक को काफी पसंद किया गया है। जहां भारतीय बाजार में इसकी कीमत 1.52 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रहती है, वहीं मलेशिया में इसकी कीमत RM 9,990 (करीब 1.74 लाख रुपये) है।
यानी भारत में यह कम दाम में मिल जाती है।
2021 बजाज पल्सर RS200 में तीन नए कलर्स – पर्ल मेटालिक व्हाइट, पेवर ग्रे और बर्नट रेड दिए गए हैं।
जहां पर्ल मेटैलिक व्हाइट और पेवर्स ग्रे को ग्लॉसी फिनिश मिलता है, वहीं बर्न रेड कलर को मैट फिनिश में लाया गया है। तीनों की पेंट स्कीम के साथ अलॉय व्हील्ज का कलर व्हाइट रखा गया है।
इसके अलावा बाइक के फ्रंट और रियर फेंडर्स पर कार्बन-फाइबर स्टिकर्स मिलते हैं, जो बाइक को ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं। बाइक के सीट कवर्स पर भी ‘Pulsar’ लोगो बना है।