Jaya Bachchan: केवल 15 साल के उम्र में आ गई थी फिल्म इंडस्ट्री में, जाने उनके बारे में कुछ रोचक बातें

जया बच्चन अभिनेत्री के साथ साथ राजनीतिज्ञ भी है। जया बच्चन ने 2004 में राजनीति में कदम रखी। जया बच्चन का बचपन का नाम जया भादुरी था। शादी के बाद जया बच्चन हो गई। इनका जन्म 9 अप्रैल 1948 को जबलपुर में हुआ था। इनके पिता का नाम तरुण कुमार भादुरी था।

जो एक पत्रकार के साथ साथ लेखक भी थे। इनके माता का नाम इंदिरा भादुरी था। जया बच्चन एक बंगाली परिवार से थी। इनकी शिक्षा भोपाल में पूरी हुई। जया बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत बंगाली फिल्म महानगर से की थी। तब जया बच्चन मात्र 15 साल की थी। इसके बाद जया बच्चन मुंबई आई। और 1971 में हिंदी सिनेमा में पहली बार गुड्डी सिनेमा से शुरुआत की।

इसके बाद इनकी बहुत सारी फिल्में आए जैसे अनामिका ,जंजीर ,उपहार, जवानी दीवानी ,इत्यादि। जया बच्चन की शादी 3 जून 1973 में अमिताभ बच्चन के साथ हुई। शादी के बाद इनके दो बच्चे हुए एक बेटा और एक बेटी बेटी का नाम श्वेता बच्चन और बेटे का नाम अभिषेक बच्चन है। जया बच्चन को 9 राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है एक पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।