समस्तीपुर के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही पंचायत के मुखिया राजेश साहनी की इलाज के दौरान आज शुक्रवार 1 जनवरी को पटना में मौत हो गई।
मुखिया के मौत की खबर मिलते ही इलाके के लोग जहां गमगीन हो गए, वहीं घटना को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। बाजार पूरी तरह बंद हो गए।
शव पहुंचते ही गुस्साए लोगों ने किया थाने का घेराव
मुखिया का शव पहुंचते ही लोगों का आक्रोश इतना बढ़ गया कि सैकड़ों की संख्या में लोगों ने वारिसनगर थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं लोगों ने थाने पर पथराव भी कर दिया।
पहले भी हो चुका था मुखिया पर हमला
लोगों का आरोप है कि पंचायत के मुखिया समाजवादी विचारधारा के थे। इससे पहले भी उनके ऊपर कई बार जानलेवा हमले हुआ था।
स्थानीय थाना से लेकर एसपी तक कई बार इसकी शिकायत की गई। बावजूद प्रशासन की तरफ से इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। नतीजा एक बार फिर उन पर जानलेवा हमला किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।