उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को एक बड़ा ऐलान किया।
अखिलेश ने मिर्जापुर में सपा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्मेलन में घोषणा करते हुए कहा कि अगर अगले साल उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो प्रदेश की हर एक महिला के खाते में 1000 रुपये दिए जाएंगे।
इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार की ईस्ट इंडिया कंपनी से तुलना की और सपा की योजनाओं की चोरी कर नाम बदलने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि पाइप पेयजल मिशन योजना सपा के शासन की थी जो भाजपा नाम बदलकर खुद श्रेय ले रही है।
भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार सपा
सपा प्रमुख ने कहा कि यूपी की राजनीति निर्णायक दौर में पहुंच गई है।
सपा भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।
प्रदेश के अगड़े, पिछड़े, गरीब, दलित और अल्पसंख्यक सभी सपा की तरफ देख रहे हैं।
आगे कहा कि भाजपा ने पांच वर्षों में कोई काम नहीं किया।
सपा के शासन में कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण कर रही है।