साल के अंतिम दिन बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कई आईएएस औार आईपीएस अधिकारी बदले गए हैं।
देर रात सामान्य प्रशासन और गृह विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई।
गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी से सामान्य प्रशासन और बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के मिशन निदेशक समेत कई अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिए गए हैं।
उनके पास अतिरिक्त प्रभार के तौर पर मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन के अलावा अब निगरानी विभाग भी रहेगा।
विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह निगरानी विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार सामान्य प्रशासन विभाग के मुख्य सचिव के प्रभार में रहेंगे।
उन्हें बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के मिशन निदेशक समेत कई अन्य जिम्मेदारियां दी गई हैं।