सरसों तेल ग्राहकों की बल्ले-बल्ले, कीमतों में आई गिरावट, जानिए ताजा भाव

देश के हर घर में सरसों का तेल उपयोग होता होगा. खास बात यह है की आम लोगों को सरसों के तेल क महगाई से राहत मिली है. तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और इन बढ़ते दामों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बता दे की अगर आप सरसों का तेल खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये काम की खबर है।

बढ़ती महंगाई के बीच देशवासियों को हल्की राहत मिली है। खुले बाजार में सरसों तेल और रिफाइंड के दामों में हल्की गिरावट आई है। चायपत्ती के दाम भी कुछ कम हुए हैं। हालांकि साबुन की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। अनाज मंडी के कारोबारियों के अनुसार सरसों तेल के थोक भाव एक महीने में दो से दस रुपये तक कम हुए हैं। रिटेल में यह 185 से 195 रुपये तक बिक रहा है। दूसरी कंपनियों के तेल के होलसेल रेट 170 से 160 रुपये तक घट गए हैं।

खबरों की माने तो विदेशी एक्सचेंजों में आई गिरावट के बाद स्थानीय तेल-तिलहनों के भाव में गिरावट आई है। देशी तेल पहले से ही मंदा चल रहे हैं, जहां सरसों का भाव सभी खाद्य तेलों में सबसे सस्ता है।