घर बनाने वालो के लिए बहुत ही खुसी की खबर है. बता दे की सरिया (Saria) की कीमताें में गिरावट का दाैर जारी है। पिछले एक सप्ताह में दाम काफी कम हुए हैं। इसके चलते घर बनाने का सपना देख रहे लाेगाें काे बड़ी राहत मिली है। राज्य में भवन निर्माण सामग्री के रेट पहले आसमान छू रहे थे।
आपके जानकारी के लिए बता दे की साेमवार काे ब्रांडेड सरिया 66000 रुपये प्रति टन बिक रहा है। इससे पहले दाम 68,000 रुपये थे। इसके अलावा लाेकल सरिया के दाम 62000 प्रति टन है। पिछले सप्ताह 64000 रुपये प्रति टन बिक रहा था। पिछले 7 दिन में सरिया की कीमताें में 2000 रुपये प्रति टन की गिरावट आई है।
खास बात यह है की सरिया के साथ ही सीमेंट की कीमतें भी लगातार गिर रही है। साेमवार काे सीमेंट के दाम स्थिर रहे। काराेबारियाें का कहना है कि बरसात के माैसम में मकान बनाने का काम थाेड़ा धीमा हाे जाता है। इसके चलते ही दाम गिर रहे हैं। बताया जा रहा है की आने वाले दिनाें में यह और कम हाे सकते हैं। यदि माह भर पहले की तुलना की जाए ताे कीमताें में कमी आई है। हालांकि रेट अभी बहुत ज्यादा हैं, लेकिन डीजल की कमी के बाद इन पर अंतर पड़ने लगा है।
सरिया की कीमत (रुपये प्रति टन) नवंबर 2021 : 70000 दिसंबर 2021 : 75000 जनवरी 2022 : 78000 फरवरी 2022 : 82000 मार्च 2022 : 83000 अप्रैल 2022 : 78000 मई 2022 : 66000 जून 2022 : 66000