हमारे देश में विवाह को सात जन्मों का रिश्ता माना जाता है। इस वजह से विवाह के दिन को खास बनाने के लिए लोग कई तरह के जतन करते हैं। गुजरात की क्षमा बिंदु आने वाले 11 जून को शादी करने जा रही हैं, लेकिन उनकी ये शादी इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दे की वडोदरा में रहने वाली 24 साल की क्षमा बिंदु खुद से शादी करने जा रही हैं। उनकी इस शादी में रीति रिवाज, फेरे से लेकर पारंपरिक अनुष्ठान तक सब होगा, लेकिन बस दूल्हा नहीं होगा। इसे गुजरात का पहला आत्म-विवाह या एकल विवाह कहा जा रहा है।
दुल्हन बनना है पर शादी नहीं करना चाहती
आपको बता दे की क्षमा का इस आत्म विवाह को लेकर कहना है, ‘मैं कभी शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन मैं दुल्हन बनना चाहती थी। इसलिए मैंने खुद से शादी करने का फैसला किया। शायद अपने देश में मैं सेल्फ-लव का एक उदाहरण सेट करने वाली पहली लड़की हूं।’
हनीमून पर गोवा जाएंगी
खास बात यह है की क्षमा बिंदु के माता-पिता भी अपनी बेटी के फैसले से खुश है। उन्होंने इस शादी को आशीर्वाद भी दिया है। क्षमा ने अपनी शादी के लिए गोत्री के एक मंदिर में पांच मन्नतें लिखी हैं। शादी के बाद क्षमा हनीमून के लिए गोवा को चुना है, यहां पर वह दो हफ्ते रहेंगी।